गरीबी से तंग आकर पिता ने की 5 बच्चों की हत्या (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद में विजय नगर की रोजी कॉलोनी में रहने वाले रवींद्र वर्मा (38) और उसकी पत्नी दुर्गावती (35) को पड़ोसियों ने सोमवार सुबह सात बजे के आसपास घायल अवस्था में देखा जबकि दंपति के पांचों बच्चों अंजनी (14), प्रीति (10), मोना (8), देवराज (5) और नौ महीने के लकी के शव घर में पड़े थे।
पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वर्मा और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस अधिकारी आर. के. गौतम ने बताया, "प्रथम दृष्टया यह अवसाद का मामला लगता है। वर्मा ने बयान में कहा है कि पिछले दो महीने से वह बेरोजगार था। उसने पहले अपने बच्चों को मारा और फिर पत्नी एवं खुद को मारने का प्रयास किया।"
बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वर्मा मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का निवासी है। वह 15 साल पहले गाजियाबाद आ गया था और तब से यहां ट्रक चालक के तौर पर काम कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications