एक और भारतीय पर हमला, आस्ट्रेलिया ने किया कार्रवाई का वादा (लीड-1)

स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक कमलजीत (23) नाम के भारतीय छात्र पर शनिवार की रात उस समय हमला किया गया जब वह न्यू साउथ वेल्स के सेंट अलबांस रेलवे स्टेशन से घर लौट रहा था।

दो सप्ताह के भीतर कमलजीत पर यह दूसरा हमला है। इसके पहले एक देर रात की ट्रेन में एक नकाबपोश व्यक्ति ने उस पर अंडे फेंके थे।

अखबार का कहना है कि ताजा हमले के दौरान कमलजीत शनिवार को देर रात 1.40 बजे के आसपास घर लौट रहा था। उसने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा लेकिन उनकी ओर ध्यान न देने की कोशिश की। उसने देखा कि दो व्यक्ति पिज्जा की एक दुकान से निकले और तीसरा कार में बैठा हुआ था।

अखबार के मुताबिक कमलजीत ने कहा है, "दोनों ने मुझे जमीन पर गिरा दिया और मेरे सिर पर लोहे की छड़ से हमला किया।"

उसे एक अन्य भारतीय छात्र ने बेहोशी हालत में देखा। उस समय उसके सिर से खून बह रहा था। कमलजीत के सिर में सात टांके लगे। उसका कहना है कि वह अब यहां नहीं रहेगा।

कमलजीत ने कहा, "यह बहुत बुरी बात है क्योंकि हम यहां पढ़ाई के लिए ढेर सारे पैसे खर्च करके आते हैं, अपने देश व परिवार से इतनी दूर रहते हैं, बावजूद इसके हम असुरक्षित हैं।"

इस बीच विदेश मंत्री स्मिथ ने कहा कि भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और आस्ट्रेलिया भारत के साथ द्विपक्षीय साझेदारी के अग्रिम स्तर का संबंध बनाए रखने के प्रति कटिबद्ध है।

स्मिथ ने कहा, "हम भारतीय छात्रों पर किए जा रहे हमले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और हम अब तक घटित हुए सभी खौफनाक घटनाओं की निंदा करते हैं। हम वर्तमान राज्य सरकारों के साथ और भारतीय समुदाय के साथ बहुत करीब होकर काम कर रहे हैं। हम भारत में अपने उच्चायोग के जरिए भारत सरकार के साथ भी ब्अनाए हुए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+