शीतल मफतलाल को 12 जून तक हिरासत में भेजा गया
मफतलाल को शनिवार को छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया था और फिर रविवार को सुबह उन्हें भारतीय सीमा शुल्क अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। सेामवार दोपहर को उन्हें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
शीतल मफतलाल के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि कुछ शरारती तत्व बदले की भावना से हमें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक जिन सामानों को कर के दायरे से बाहर रखा गया है, उसकी कीमत 30 लाख से कम हो तो यह एक जमानती अपराध माना जाता है।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद शीतल मफतलाल को पहले हिरासत में लिया गया और फिर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि सीमा शुल्क विभाग के मुंबई के अधिकारियों ने शीतल को सोने और हीरे के अघोषित जेवरातों के साथ पकड़ा था जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications