आदित्य सहित तीनों कवियों के शव उनके गृह नगर भेजे गए (लीड-1)
मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा में आयोजित बेतवा महोत्सव में हिस्सा लेकर कविगण इनोवा गाड़ी से भोपाल लौट रहे थे तभी सुबह लगभग पांच बजे इन कवियों का वाहन एक अन्य अज्ञात वाहन से जा टकराया। इस हादसे में ओमप्रकाश आदित्य, लाड सिंह तथा नीरज पुरी की मौके पर ही मौत हो गई और ओम व्यास तथा जॉनी बैरागी गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनका पीपुल्स अस्पताल में उपचार जारी है।
हनुमानगंज क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि यह हादसा सूखी सिवनियां थाना क्षेत्र में सुबह लगभग पांच बजे हुआ। इनोवा गाड़ी किस वाहन से टकराई है यह पता नहीं चल पाया है।
संस्कृति विभाग के संचालक श्रीराम तिवारी ने आईएएनएस को बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद ओम प्रकाश आदित्य के शव को वायु मार्ग से दिल्ली और नीरज पुरी के शव को बैतूल तथा लाड सिंह गुर्जर के शव को सड़क मार्ग से शाजापुर भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications