दोहा वार्ता को सफल बनाने के लिए भारत प्रतिबद्ध: शर्मा
उल्लेखनीय है कि केयर्न्स समूह 19 कृषि निर्यात देशों का विशिष्ट समूह है जो कृषि में मुक्त व्यापार को प्रोत्साहन देता है। इसमें अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, जापान, यूरोपीय संघ, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया आदि शामिल हैं।
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान शर्मा ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉन किर्क के साथ भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय वार्ता को आगे बढ़ाने और इस महीने के अंत में वाशिंगटन यात्रा के दौरान भारत अमेरिका परस्पर सहयोग की समीक्षा करने पर सहमति व्यक्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications