बलात्कारी की पीट-पीटकर हत्या
जिले के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना सोरो थाना-क्षेत्र के कुबेरनगरी गांव की है, जहां रविवार शाम को बलात्कार के आरोपी चंद्रपाल(25 वर्ष) को ग्रामीणों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस के मुताबिक उसने रविवार शाम खेत में काम कर रही एक किशोरी को अगवाकर पहले उसके साथ बलात्कार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर किशोरी की पहचान मिटाने के लिए उसे जलाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को धुआं देख शक हुआ। मौके पर पहुंचने के बाद युवती के शव की हालत देखकर वे आक्रोशित हो गए और आरोपी चंद्रपाल को वहीं पर डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications