तबियत बिगड़ने के बाद सांसद को अस्पताल में भर्ती कराया गया
संसदीय मामलों के राज्यमंत्री वी. नारायणसामी ने आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में चल रही बहस के दौरान 49 वर्षीय पाल की सेहत बिगड़ गई। उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञात हो कि पाल को पिछले बुधवार को अचेतन अवस्था में इंद्रप्रस्थ आपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष में भी रखा गया था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के दो बार सदस्य रह चुके पाल कृष्णानगर संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications