सरकार कि पास विनिवेश के पर्याप्त अवसर हैं: अहलूवालिया

योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में अहलूवालिया ने कहा, "राज्य संचालित कंपनियों में सरकारी हिस्सेदारी बेच कर पर्याप्त संसाधन जुटाने के अवसर खड़े किए जा सकते हैं।"

अहलूवालिया ने कहा, "चालू वित्त वर्ष में खर्च का समुचित आकार सुनिश्चित कराने के लिए हमने वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा शुरू कर दी है। इस मामले में वित्त मंत्रालय कोई विचार प्रस्तुत करेगा।"

अहलूवालिया ने कहा कि अंतरिम बजट से आवंटनों में भारी बढ़ोतरी हुई है। उसमें पूर्व में घोषित किए गए राहत पैकेज भी शामिल हैं। यही नहीं सरकार अभी भी वित्तीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभावित उपायों की पड़ताल में जुटी हुई है।

अहलूवालिया ने कहा कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा संसद में दिए गए अभिभाषण से संकेत ग्रहण करते हुए सबसिडी के मामले में भी पुनर्विचार किए जाने की जरूरत है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पाटिल ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के सामने प्राथमिकताओं का खाका खींचते हुए कहा था कि इस मुद्दे पर एक राष्ट्रीय बहस कराए जाने की जरूरत है कि सरकारी अनुदान केवल जरूरतमंदों को ही मिले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+