महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ तो विरोध-प्रदर्शन: मुलायम

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में चल रही बहस में हिस्सा लेते हुए मुलायम ने महिला आरक्षण विधेयक के मौजूदा स्वरूप का पुरजोर विरोध किया।

उन्होंने कहा, "मौजूदा स्वरूप में महिला आरक्षण हमें कतई स्वीकार नहीं है। इससे पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं आरक्षण से वंचित रह जाएंगी।"

उन्होंने कहा, "बहुमत के आधार पर सरकार ने यदि इस विधेयक को पारित कराने का प्रयास किया तो इसका जोरदार विरोध होगा और लोग सड़कों पर उतर आएंगे।"

मुलायम ने सरकार से इस संबंध में परामर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की और कहा कि दलीय आधार पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाना सुनिश्चित करना चाहिए और जो दल ऐसा नहीं करेंगे उनकी मान्यता रद्द करने का प्रावधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज कई ऐसे राजनीतिक दल हैं जहां महिलाएं सबसे ज्यादा शक्तिशाली है। कांग्रेस में सोनिया गांधी के खिलाफ पत्ता भी नहीं हिलता। यही हाल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की अध्यक्ष जयललिता और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की पार्टी का है। मुलायम ने इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का जिक्र नहीं किया। कुछ सदस्यों ने उन्हें मायावती की भी याद दिलाई लेकिन उन्होंने उसे अनसुना कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक यदि पारित हो गया तो पुरुष सांसद कहां जाएंगे। पार्टियां नेतृत्वविहीन हो जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+