गहलोत ने तनवीर के निधन पर शोक जताया
अपने शोक संदेश में गहलोत कहा कि तनवीर रंगमंच के मर्मज्ञ और दिव्य अभिनय प्रतिभा के धनी कलाकार थे। उन्होंने देश के रंगमंच की परम्परा को कायम रखने और इसे राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान देने के लिए अविस्मरणीय भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बीमार चल रहे तनवीर का सोमवार सुबह 6.30 बजे भोपाल स्थित नेशनल हॉस्पिटल में निधन हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications