एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवरी थाना अंतर्गत स्थित कस्बे में रहने वाले ब्रजभूषण दुबे (65 वर्ष), उनकी पत्नी गायत्री देवी (60 वर्ष) और बहू पुष्पाबाई (35 वर्ष) की सोमवार की सुबह रक्त रंजित लाशें घर के भीतर मिली। रात के वक्त ब्रजभूषण का बेटा खेत पर गया हुआ था।
देवरी थाने के प्रभारी राजेश तिवारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि जिस कमरे में यह लाशें मिली है उस कमरे में अलमारी आदि अस्त-व्यस्त पाई गई है। हालात को देखकर लगता है कि यह हत्या लुटेरों द्वारा की गई होगी। इसके बावजूद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications