शेयर बाजार व रीयल एस्टेट में जडेजा के निवेश की जांच कर रही है पुलिस
जडेजा और उसकी पत्नी को पुलिस ने 31 मई को उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब दोनों 1.98 करोड़ रुपये के साथ फरार होने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि शेयर बाजार और रीयल एस्टेट में जडेजा द्वार संभावित निवेश के बारे में कई सारी कहानियां उड़ रही हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि उसने इन दोनों क्षेत्रों में कोई बड़ी राशि निवेश नहीं की है।
अधिकारी ने कहा, "लेकिन गुजरात पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच में निवेश की सूची में शेयर बाजार और रीयल एस्टेट जैसे दोनों क्षेत्रों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, क्योंकि देश भर में ठगे गए निवेशकों की ओर से लगातार शिकायतें आ रही हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications