पुलिस को जडेजा की चाची से पूछताछ की मिली इजाजत
गुजरात पुलिस ने मानबाई को पहले पूछताछ के लिए रविवार को अपरान्ह नरोदा स्थित उनके घर से हिरासत में लिया था। बाद में उसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
मानबाई को अदालत में प्रस्तुत किया गया और अदालत ने उन्हें चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मानबाई पर संदेह है कि उन्होंने देश भर में हजारों लोगों को ठगने में जडेजा को मदद पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
जडेजा और उसकी पत्नी नीतू को पुलिस ने 31 मई को उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब दोनों 1.98 करोड़ रुपये के साथ फरार होने की कोशिश कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications