फिलीपींस में 11 मुस्लिम विद्रोही मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्षेत्रीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन पोंस ने कहा कि सैन्यबलों ने मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट (एमआईएलएफ) के दो शिविरों को कब्जे में ले लिया।
पोंस ने कहा कि एमआईएलएफ के एक विद्रोही शिविर पर सेना के साथ हुए संघर्ष के दौरान चार और एक अन्य शिविर पर हुए हमले में सात विद्रोहियों को मार गिराया गया।
उन्होंने कहा, "क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और विद्रोहियों के खिलाफ जीत हासिल कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications