नेपाल में लगातार 'हमले' झेल रहा है भारत
नेपाल की 18 संसदीय पार्टियों ने स्थिति का जायजा लेने के लिए सांसद अमिक शेरचान के नेतृत्व में पश्चिमी डांग जिले में सोमवार को एक दल को रवाना किया। नेपाली मीडिया में लगातार आ रही खबरों के मुताबिक भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों के हमलों के कारण सैकड़ों नेपाली ग्रामीण अपने घरों से पलायन को मजबूर हो गए हैं।
सांसद शेरचान ने रविवार को 18 पार्टियों की आयोजित बैठक के बाद कहा कि यह दल आरोपों की जांच के लिए दक्षिणी नेपाल में बारा से डांग तक के 22 सीमा बिंदुओं का निरीक्षण करेगा।
सांसदों का एक दूसरा दल भी 22 सीमा बिंदुओं की जांच और स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए सोमवार को डांग के लिए रवाना हो रहा है। सांसदों की विदेशी संबंधों और मानवाधिकार से जुड़े मामलों की समिति के तहत यह निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी बीच वकील संतोष बसनेत व पत्रकार पुष्पा थपालिया ने नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय में यह आरोप लगाते हुए एक जनहित याचिका दायर की है कि सरकार सीमावर्ती इलाकों में नागरिकों की हिफाजत कर पाने में विफल हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications