पिज्जा हट, केएफसी, कोस्टा काफी के फ्रेंचाइजी को दिल्ली हवाई अड्डे पर ठेका
हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण में लगे संघ का नेतृत्व कर रही निर्माण कंपनी जीएमआर ने एक बयान में कहा कि निविदा प्रक्रिया के बाद सफल कंपनियां दिल्ली एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के साथ टर्मिनल 3 पर खाद्य और पेय की दुकानें स्थापित करेंगी और उनका संचालन करेंगी।
कंपनी के बेंगलुरू स्थित एक बयान में कहा गया कि सफल निविदाकर्ताओं के साथ संयुक्त उपक्रम में डीआईएएल की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत होगी।
चार ठेकों के लिए तीन कंपनियों ट्रेवल फूड सर्विस, देवयानी इंटरनेशनल और एसएसपी केटरिंग का चयन किया गया है।
ट्रेवल फूड सर्विस का संचालन कापर चिमनी करती है। देवयानी इंटरनेशनल के पास भारत में कोस्टा काफी, पिज्जा हट और केएफसी की फ्रेंचाइजी है और एसएसपी 30 देशों के व्यवसाय संचालित करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications