स्वाइन फ्लू: भारत में एक और मामला, मरीजों की संख्या 11 हुई
राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान के प्रमुख शिवलाल ने आईएएनएस को बताया, "हां, अब तक देश में स्वाइइन फ्लू के कुल 11 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को एक व्यक्ति में इसकी पुष्टि हुई थी और अब उसकी मां भी इसकी चपेट में आ गई है।"
यह व्यक्ति न्यूयार्क से दो जून को यहां पहुंचा था। उसकी जांच सकारात्मक रही। दिल्ली पहुंचने के दो दिन बाद उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने लगे और फिर उसकी जांच हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नरेश दयाल ने सोमवार को बताया, "घबराने की कोई बात नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हमें और दवाएं मिली हैं।"
गौरतलब है कि भारत के कुल 11 मामलों में से सात हैदराबाद से हैं। यहां पहले की मामले की पुष्टि 16 मई को हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications