बिग टीवी का आईक्रिकेट नाम से नया चैनल
यह चैनल चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध होगा। इसमें दर्शक पर अपनी पसंद के हिसाब से मनचाहे कोण से मैदान के दृश्यों को देख सकेंगे।
आईक्रिकेट के दर्शक रिमोट के इशारे पर सभी छक्कों, चौकों और विकेटों के गिरने की झलकियां भी देख सकेंगे।
बिग टीवी के मुख्य कार्यकारी संजय बहल ने एक बयान में सोमवार को कहा कि टी20 विश्व कप के समय अपने दर्शकों को सबसे बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास का आईक्रिकेट एक हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications