ममता ने पश्चिम बंगाल में समानांतर सरकार चलाने की खबरों का खंडन किया
बनर्जी ने एक बांग्ला टेलीविजन चैनल से बातचीत में रविवार को कहा, "मैं जो कुछ भी कर रही हूं वह स्थानीय प्रशासन को विश्वास में लेकर कर रही हूं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। ऐसा करने का मेरा एकमात्र मकसद आइला प्रभावितों की सेवा करना है।"
रविवार को कोलकाता में आइला पर हुई सर्वदलीय बैठक का तृणमूल कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने के बावजूद कांग्रेस के इस बैठक में हिस्सा लेने के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा, "हम दोनों अलग-अलग दल हैं। वे अपना और हम अपना फैसला लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications