भारत में यात्री वाहनों की बिक्री में वृद्धि
सोसायटी ऑफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स (एसआईएएम) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष के मई माह की तुलना में इस बार थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस वर्ष मई माह में 141,000 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछली मई में 142,000 वाहनों की बिक्री हुई थी।
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में अप्रैल-मई के दौरान थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 69,000 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई थी, जबकि इस वर्ष 60,600 वाहनों की बिक्री हुई। मई की बिक्री पिछले वर्ष के 36,100 वाहनों की तुलना में गिरकर 30,800 पर पहुंच गई।
दोपहिया वाहनों की बिक्री में अप्रैल-मई में करीब 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और करीब 14.3 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 12.64 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications