बांग्लादेश में 'त्वरित कार्रवाई बल' के गठन का प्रस्ताव
सेना ने एक संसदीय समिति को बताया कि वह आतंरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 'त्वरित कार्रवाई बल' (क्यूआरफ) नाम से एक विशेष इकाई के गठन का विचार कर रही है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार सेना की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यूआरएफ के जवान देश पर आने वाले खतरे को जल्दी कमजोर करने में सक्षम होंगे।
सेना की इस रिपोर्ट को पिछले गुरुवार को विचार के लिए रक्षा मामलों की संसदीय समिति के समक्ष रखा गया।
गौरतलब है कि इसी वर्ष 25-26 फरवरी को बीडीआर जवानों के विद्रोह में सेना के 55 अधिकारियों सहित 81 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications