तेंजिन चोएजोम बनीं मिस तिब्बत
इस सौंदर्य प्रतियोगिता के आयोजक लोबसांग वांगयाल ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "धर्मशाला की रहने वाली तेंजिन को रविवार रात मिस तिब्बत चुना गया।"
स्पाइस इंडिया स्प्लेंडर के प्रमुख बी. के. मोदी ने तेंजिन (20) को मिस तिब्बत का ताज पहनाया और उन्हें 100,000 रुपये का चेक भी दिया। दार्जिलिंग की नगवांग चोयिंग (18) दूसरे स्थान पर और देहरादून की डोलकर (24) तीसरे स्थान पर रहीं।
तेंजिन 12वीं कक्षा पास हैं। उन्होंने खिताब जीतने के बाद कहा, "यह खिताब जीतना मेरा सपना था। दूसरा सपना एक पत्रकार बनने का है। मेरे लिए मिस तिब्बत बनने का मतलब यह है कि मुझे तिब्बतियों का प्रतिनिधित्व करने और निर्वासितों के लिए काम करने का हक मिला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications