मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, मेजर सहित 2 सुरक्षाकर्मी शहीद
सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. बरार ने सोमवार को यहां आईएएनएस को बताया कि सुरक्षा बलों ने एक सुराग के आधार पर शनिवार को हतमुल्ला के निकट गुलाब्बोवल क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
बरार ने बताया, "तलाशी के दौरान वहां छुपे आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में एक मेजर और एक जवान शहीद हो गया।"
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। बरार ने बताया, "मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए..सेना के जवान अब क्षेत्र की तलाशी ले रही है।"
मुठभेड़ वाली जगह से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications