माकपा ने की विजयन पर मुकदमे की अनुमति की आलोचना (लीड-1)
पार्टी पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया,"माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और केरल राज्य समिति के सचिव पिनारयी विजयन के खिलाफ सीबीआई का मामला राजनीति से प्रेरित है।"
बयान के अनुसार केरल के राज्यपाल का सीबीआई को विजयन के खिलाफ मामला चलाने की अनुमति देना दुर्भाग्यपूर्ण है। माकपा इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी दोनों तरीके से लड़ेगी।
इससे पहले पार्टी नेता वृंदा करात ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया।
वृंदा ने आईएएनएस से कहा,"हमारी पार्टी इस मामले पर पहले ही अपना रुख तय कर चुकी है-यह राजनीति से प्रेरित कदम है। पार्टी पोलित ब्यूरो ने पहले ही इस मामले में बयान जारी किया है और केरल में हमारी पार्टी के प्रदेश सचिवालय ने मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।"
यह पूछे जाने पर कि पार्टी एक वरिष्ठ नेता के करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल होने के आरोपों का सामना कैसे करेगी उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
यह पहली बार है कि माकपा पोलित ब्यूरो का कोई सदस्य करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोपी बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications