आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर फिर से 'नस्लीय' हमला

स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक कमलजीत नाम के भारतीय छात्र पर शनिवार रात न्यू साउथ वेल्स के सेंट अलबांस रेलवे स्टेशन पर उस समय हमला किया गया जब वह घर लौट रहा था।

दो दिनों के भीतर कमलजीत पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले ट्रेन में एक नकाबपोश व्यक्ति ने उस पर अंडे फेंके थे।

अखबार का कहना है कि कमलजीत शनिवार देर रात 1.40 के आसपास घर लौट रहा था कि उसने तीन लोगों को संदेहात्मक हरकतें करते देखा लेकिन उसने इसको नजरअंदाज किया। इसके बाद दो व्यक्ति पिजा की एक दुकान से निकले और तीसरा कार में बैठा था। इन्हीं लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

कमलजीत ने बताया, "दो लोगों ने मुझे जमीन पर गिरा दिया और मेरे सिर लोहे की छड़ से पर चोट की गई।"

उसे एक अन्य भारतीय छात्र ने बेहोशी की हालत में देखा और उस समय उसके सिर से खून निकल रहा था। कमलजीत के सिर में सात टांके लगे। उसका कहना है कि वह अब यहां नहीं रहेगा।

छात्र का कहना है, "यह बहुत बुरा है कि हम यहां पढ़ाई के लिए बहुत पैसे खर्च करते हैं एवं अपने देश व परिवार से इतना दूर रहते हैं और इस पर भी हम असुरक्षित हैं।"

यह हमला उस समय हुआ है जब मेलबर्न में विक्रांत राजेश रतन (22) नाम के भारतीय छात्र की कार में कुछ संदिग्ध नशाखारों ने आग लगा दी।

रतन ने पुलिस को बताया, "उन्होंने मुझसे पैसे मांगे लेकिन मैंने नहीं दिया। आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने मेरी कार जला दी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+