धमकी के बाद केरल के राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ाई गई
तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त एम.आर.अजिथ कुमार ने आईएएनएस को बताया कि रविवार शाम लगभग 7.11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने राज्यपाल को सऊदी अरब से फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
कुमार ने कहा, "मैं इसे गंभीर नहीं मानता लेकिन हम कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। हमने इस संबंध में मामला दर्ज करा लिया है और जांच शुरू कर दी है। उन्हें रविवार शाम 7.11 बजे फोन आया था।"
कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री को भी सऊदी अरब से धमकी भरा फोन आया था।
इस पूरे प्रकरण को राज्यपाल द्वारा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव पिनारयी विजयन के खिलाफ 374 करोड़ रुपये के एसएनसी लवलीन घोटाले में मुकादमा चलाने की अनुमति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
रविवार शाम माकपा के युवा नेता और छात्र ईकाई के सदस्यों ने राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications