कराची में 29 व्यक्ति राजनीति रंजिश का शिकार
कराची में रविवार को जिन आठ लोगों का कत्ल हुआ उनमें से छह का ताल्लुक मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के हक्कानी धड़े यानी एमक्यूएम-एच से था। इस धड़े के नेता अशफाक अहमद हैं और दूसरे का संबंध एमक्यूएम के अल्ताफ अहमद से था।
इसके अलावा अल्पसंख्यक पख्तून समुदाय की नुमाइंदगी करने वाली अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के एक कार्यकर्ता की भी हत्या कर दी गई। छह अन्य की हत्या गैर-राजनीतिक वजहों से हुई। उल्लेखनीय है कि कराची में एमक्यूएम और एएनपी के समर्थकों में अक्सर हिंसक झड़पें होती हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि जब तक गृहमंत्रालय हस्तक्षेप कर शहर को फिर से सरकार के नियंत्रण में नहीं लाता, तब तक स्थिति और बदतर हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications