मेक्सिको: आग से 31 बच्चों की मौत

Mexico Map
मेक्सिको। पश्चिमोत्तर मेक्सिको के हर्मोसिलो शहर स्थित एक केयर सेंटर में शुक्रवार दोपहर को लगी आग में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। गंभीर रूप से घायल 30 बच्चों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ये आग सोनोरा राज्य में हर्मोसिलो शहर के एक केंद्र में लगी। यहां दिन में बच्चों को रखा जाता था। आग लगने से मरने वाले बच्चों की उम्र तीन महीने से दो वर्ष के बीच थी।

अधिकारियों के अनुसार केयर सेंटर के समीप स्थित एक टायर डीपो में आग लगने के बाद केयर सेंटर में आग लगी। मेक्सिको के राष्ट्रपति फेलिपे केलडेरॉन ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और हादसे की जांच करवाने का आदेश जारी कर दिया है।

हादसे के वक्त केयर सेंटर में लगभग 60 बच्चे और देखभाल करने वाले पांच कर्मचारी मौजूद थे, जबकि अनाधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेंटर में 150 बच्चे मौजूद थे। बड़ी संख्या में घायल बच्चों को अस्पाल में भर्ती करवाया गया है।

आग लगने की घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों के बीच अफरातफरी मच गई थी। प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आग लगने वजह का खुलासा नहीं किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+