सोशल नेटवर्किंग समाचारों का नया स्रोत

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अमेरिकी मीडिया समाचारों और उसके त्वरित विश्लेषण को लेकर बहुत उत्साहित है। ओबामा ने गुरुवार को जैसे ही मुस्लिम जगत के बारे में अपना ऐतिहासिक भाषण दिया व्हाइट हाउस के ट्विट्टर और फेसबुक उनके संदेश से भर गए और मीडिया भी उनके संदेश को ग्रहण करने में पीछे नहीं रहा।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने वेब के माध्यम से ओबामा के संदेश को पूरी दुनिया में फैलाने की आक्रामक रणनीति के बारे में कहा, "हमारा लक्ष्य है कि भारी संख्या में लोग हमारे संदेशों को पढ़े। केवल टेलीविजन या अखबारों के माध्यम से नहीं वरन वेबसाइटों के जरिए भी लोग समाचार पा सकें।"
व्हाइट हाउस का पहली मई को जारी पहला ट्विट्टर मौसम या ओबामा के कुत्ते 'बो' के बारे में नहीं वरन 'सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन'(सीडीसी) से जुड़कर अमेरिकी जनता के स्वाइन फ्लू के बारे में सीधे जानकारी हासिल करने के तरीके के बारे में था।
इसके बाद अमेरिका के कई विभागों ने सोशल नेटवर्किं ग से जुड़ने का फैसला किया। व्हाइट हाउस सहित 30 एजेंसियां फेसबुक से जुड़ी हैं और 25 अब यू ट्यूब पर हैं। अमेरिकी कांग्रेस के पुस्तकालय ने फ्लिकर पर हजारों ऐतिहासिक फोटो पोस्ट करना भी आरंभ किया है।
सरकारी वकीलों ने 10 निजी नेटवर्किंग साइट कंपनियों के साथ करार का मसौदा तैयार किया है। आई ट्यून्स सहित छह अन्य निजी कंपनियों से समझौते पर विचार किया जा रहा है। इससे ओबामा प्रशासन के संदेशों को आईपोड पर डाउनलोड करने का रास्ता आसान हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications