निर्मल वर्मा अगले नौसेना प्रमुख होंगे
वह वर्तमान नौसेना प्रमुख सुरीश मेहता का स्थान लेंगे। मेहता 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
वर्मा की नियुक्ति 1 जुलाई 1970 को नौसेना की कार्यकारी शाखा में की गई थी। अपनी लंबी और उल्लेखनीय सेवा के दौरान उन्होंने कई सारे कमान, स्टाफ और अनुदेशात्मक नियुक्तियों में रह कर अपनी सेवाएं दी।
पूर्वी नौसेना कमान के प्रमुख का पद संभालने के पहले वह नवल स्टाफ के उप प्रमुख थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications