मुलायम राजनीतिक धोखेबाज: आजम खां

खां ने मुलायम सिंह को एक राजनीतिक धोखेबाज कहा। खां ने कहा कि पहले उन्होंने गठबंधन तोड़ कर वामपंथी पार्टियों के साथ धोखा किया और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विद्रोही नेता कल्याण सिंह से हाथ मिला कर धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ धोखा किया।
खां ने शुक्रवार की रात यहां अपने समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "मुलायम सिंह का असली चेहरा अब जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। उन्होंने खुद को धर्मनिरपेक्ष व समाजवादी कहलाने का अधिकार खो दिया है।"
खां ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुख्यमंत्री मायावती से अपील की है कि चुनाव के दौरान सपा द्वारा रामपुर में काले धन का इस्तेमाल किए जाने के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आदेश दिया जाए। खां ने कहा, "जांच परिणाम से सपा में उच्च पद पर बैठे व्यक्ति का चरित्र बेनकाब हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications