पेरू में अंधविश्वास ने ली 12 की जान
लीमा, 7 जून (आईएएनएस)। पेरू में ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाले 12 लोगों को उस समय जान से हाथ धोना पड़ा जब इन लोगों ने 'अंधविश्वास' में खुद को आग के हवाले कर दिया।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह घटना अमाजोनस प्रांत की है। यहां 'न्यूवा एस्परंजा' समुदाय के कुछ लोग धार्मिक रीति-रिवाजों के नाम पर आग में बैठ गए।
प्रांतीय गवर्नर विल्डर रोजस ने शनिवार को बताया कि पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो एक व्यक्ति और उसकी नौ वर्षीय बेटी आग में झुलस चुके थे। पुलिस के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इसी स्थान पर एक अन्य कमरे में 10 लोगों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने इस समुदाय के नेता प्रेडो लोपेज लांचा और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
लांचा ने पुलिस को बताया कि जले हुए व्यक्ति अपराधी थे और वह आग पर बैठे थे ताकि उनका पाप नष्ट हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications