एयर फ्रांस विमान दुर्घटना में तीन और शव बरामद (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्राजील की वायु सेना के एक प्रवक्ता ने रेसिफ में इस बात की घोषणा की कि इन शवों को, प्रथम दो शवों की बरामदगी के ठीक एक दिन बाद बरामद किया गया।

रविवार को बरामद किए गए शवों की लैंगिक पहचान का तत्काल खुलासा नहीं किया गया है।

इन तीनों शवों को ब्राजील की मुख्य भूमि के उत्तर पूर्व में कोई 1,200 किलोमीटर की दूरी पर बरामद किया गया। अन्य पीड़ितों और लापता विमान के मलबे की तलाश के लिए गहन अभियान जारी है। इस अभियान में 14 विमानों और कई पोतों को शामिल किया गया है।

इसके पहले सैन्य प्रवक्ता कर्नल जॉर्ज अमाराल ने शनिवार को बताया था, "शनिवार सुबह स्थानीय समयानुसार 8.14 बजे शव और विमान के कुछ अंश बरामद किए गए।"

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त पुरुष यात्रियों के रूप में हुई।

उधर फ्रांस के कनिष्ठ परिवहन मंत्री डोमिनिक बुसेरू ने रविवार को कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के पीड़ितों के शव इसलिए बरामद होने लगे हैं, क्योंकि जांचकर्ता अब विमान द्वारा अंतिम समय में भेजे गए रफ्तार के असंगत आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यह विमान रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद सोमवार को लापता हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। विमान में फ्रांस के 72, ब्राजील के 60 और जर्मनी के 26 नागरिक व अन्य 29 देशों के नागरिक सवार थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+