मेक्सिको में आग : मृतकों की संख्या 31 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आग लगने से मरने वाले बच्चों की उम्र तीन महीने से दो वर्ष के बीच थी। अधिकारियों के अनुसार केयर सेंटर के समीप स्थित एक टायर दुकान में आग लगने के बाद केयर सेंटर में आग लगी।
हादसे के वक्त केयर सेंटर में लगभग 120 बच्चे मौजूद थे। बड़ी संख्या में घायल बच्चों को अस्पाल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने की घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों के बीच अफरातफरी मच गई थी।
मेक्सिको के राष्ट्रपति फेलिपे केलडेरॉन ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों के अनुसार जहां पर आग लगी थी वहां दिन में बच्चों को रखा जाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications