मेरठ में दो बसों और कार की भिड़ंत में 6 मरे
जिले के खरखौदा थाना-प्रभारी सुभाष राठौर ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि हादसा हापुड़ रोड पर आज डीएवी कॉलेज के पास हुआ। जब मेरठ परिवहन विभाग की एक बस पहले सेंट्रो कार से टकराई उसके बाद एक टूरिस्ट बस से भिड़ गई, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए।
राठौर ने बताया कि मरने वालों में तीन सेंट्रो कार सवार और तीन टूरिस्ट बस के लोग शामिल हैं, जिसमें दोनों के चालक भी हैं। ज्यादातर घायल टूरिस्ट बस के हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि टूरिस्ट बस में देवबंद के रहने वाले करीब 60 लोग राजस्थान के मेंहदीपुर से बालाजी के दशर्न कर लौट रहे थे।
राठौर ने कहा कि मेरठ परिवहन की बस के चालक संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications