गूगल के सलाहकार राजीव मोटवानी की डूबने से मौत (लीड-1)

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 7 जून (आईएएनएस)। स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के भारतीय मूल के अमेरिकी प्राध्यापक व गूगल के सहसंस्थापकों को उनकी पढ़ाई के दौरान सलाह देने वाले राजीव मोटवानी की कैलीफोर्निया के अथर्टन में स्थित उनके आवास के तरणताल में डूबने से मौत हो गई।

सैन जोस मर्करीन्यूज के अनुसार मोटवानी (47) अपने घर के पिछवाड़े बने तरणताल में शुक्रवार की सुबह डूब गए। इस घर को उन्होंने तीन वर्ष पहले खरीदा था।

मोटवानी के तरणताल में डूबने के बारे में हालांकि कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन मर्करीन्यूज डॉट कॉम के अनुसार उनके मित्रों ने आशंका जताई है कि मोटवानी फिसल कर तरणताल में गिर गए होंगे। वह तैरना नहीं जानते थे, लेकिन तैरने का अभ्यास करने की योजना बना रहे थे।

26 मार्च 1962 को जम्मू में पैदा हुए मोटवानी का पालन पोषण दिल्ली में हुआ था। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से वर्ष 1983 में कंप्यूटर विज्ञान में डिग्री हासिल की थी। उसके बाद उन्होंने वर्ष 1988 में युनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया-बर्कले से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।

स्टैनफोर्ट में प्राध्यापक होने के साथ ही उन्होंने कंप्यूटर साइंस विभाग में स्नातक अध्ययन के निदेशक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी और माइनिंग डाटा एट स्टैनफोर्ड प्रोजेक्ट (एमआईडीएएस) की स्थापना की।

मोटवानी अपने पीछे पत्नी आशा जडेजा और दो बेटियों (नैत्री व अन्या) का परिवार छोड़ गए हैं। युनिवर्सिटी की समाचार एजेंसी के अनुसार उनका परिवार निजी तौर पर दाहसंस्कार आयोजित करेगा। लेकिन उनकी स्मृति में शोकसभा का अयोजन बाद में किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+