गूगल के सलाहकार राजीव मोटवानी का निधन
वाशिंगटन, 7 जून (आईएएनएस)। स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के प्राध्यापक व गूगल के सहसंस्थापकों को उनकी पढ़ाई के दौरान सलाह देने वाले भारतीय मूल के राजीव मोटवानी की कैलीफोर्निया के अथर्टन में स्थित उनके आवास के तरणताल में डूबने से मौत हो गई।
मर्करीन्यूज डॉट कॉम ने अधिकारियों के हवाले से शनिवार को कहा कि मोटवानी (47) अपने घर के पिछवाड़े बने तरणताल में शुक्रवार को डूब गए। इस घर को उन्होंने तीन वर्ष पहले खरीदा था।
उनके मित्रों ने कहा है कि मोटवानी तैरना नहीं जानते थे, लेकिन वह तैरने का अभ्यास करने की योजना बना रहे थे। मित्रों का अनुमान है कि मोटवानी फिसल कर तरणताल में गिर गए होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications