राकांपा सांसद पदमसिंह पाटिल गिरफ्तार
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पाटिल को पहले हिरासत में लिया गया और बाद में देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वह उस्मानाबाद से लोकसभा सदस्य हैं।
सूत्रों के अनुसार पाटिल को रविवार को पानवेल की अदालत में पेश किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता पवन राजे निबंलकर की कालमबोली में तीन जुलाई 2006 को दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सीबीआई ने पिछले हफ्ते निबंलकर की हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें मेग्सेसे पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को मारने के लिए भी सुपारी मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications