पेरु में हिंसक झड़पों में 45 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रदर्शनकारी शुक्रवार से ही भूमि अधिकार को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने गोलीबारी शुरू कर दी।
झड़पों में नौ पुलिसकर्मी भी मारे गए। प्रदर्शनकारियों ने 38 पुलिस अधिकारियों को बंधक भी बना लिया था। पुलिस निदेशक जोस सेनचेज फारफेन ने इसकी पुष्टि की है।
बागुआ इलाके से भी दंगे भड़कने की खबर आई है। प्रदर्शनकारियों ने वहां कई घरों को आग के हवाले कर दिया।
उल्लेखनीय है कि उत्तरी पेरु के एमाजोनास इलाके में शुक्रवार को हिंसा भड़क उठी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications