लापता विमान के 2 यात्रियों के शव बरामद
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक ब्राजील के सैन्य प्रवक्ता कर्नल जॉर्ज अमाराल ने शनिवार को बताया, "शनिवार सुबह स्थानीय समयानुसार 8.14 बजे शव और विमान के कुछ अंश बरामद किए गए।"
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त पुरुष यात्रियों के रूप में हुई।
गौरतलब है कि यह विमान रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद सोमवार को लापता हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे। विमान में फ्रांस के 72, ब्राजील के 60 और जर्मनी के 26 नागरिक व अन्य 29 देशों के नागरिक सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications