क्लोन के जरिए पैदा हुआ दुनिया का दूसरा भैंस का बच्चा
इस संस्थान ने इस वर्ष के फरवरी महीने में दुनिया के पहले भैंस के बच्चे का क्लोन तैयार किया था।
गरिमा नामक यह भैंस का बच्चा शनिवार को पैदा हुआ। वह पूरी तरह स्वस्थ है।
संस्थान के आधिकारिक प्रवक्ता रामेश्वर सिंह ने कहा, "भैंस का यह बच्चा शनिवार को ऑपरेशन के जरिए पैदा किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक घंटे का समय लगा।"
सिंह ने कहा, "पिछली बार हमने भैंस के कान से कोशिकाओं को इकट्ठा किया था, लेकिन इस बार हमने भ्रूण से कोशिकाएं जुटाई थीं।"
उन्होंने कहा, "भैस का यह नवजात बच्चा सामान्य व स्वस्थ है और उसका वजन 43 किलोग्राम है। फिर भी हमने उसे एहतियात के तौर पर अपने वैज्ञानिकों की निगरानी में गहन चिकित्सा इकाई में रखा है। इस बार हम कोई मौका चूकना नहीं चाहते।"
ज्ञात हो कि क्लोन के जरिए पैदा हुआ भैंस का पहला बच्चा फेफड़े में हुए संक्रमण के कारण कुछ ही दिनों में मौत के मुंह में समा गया था।
सिंह ने कहा, "क्लोन के जरिए पैदा किया गया दुनिया का यह दूसरा भैंस का बच्चा है। इस तरह का पहला भैंस का बच्चा भी यहीं पैदा किया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications