हिमाचल में 2 लोगों की पत्थर मारकर हत्या
शिमला, 7 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के निकट थियोग गांव से पुलिस ने दो लोगों का शव बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि ऐसी आशंका है कि पत्थर मारकर इनकी हत्या की गई है।
जांच अधिकारी खजाना राम ने आईएएनएस से कहा, "ओम प्रकाश और उसके भतीजे गंगा राम की शनिवार की रात को संभवत: पत्थर मारकर हत्या कर दी गई।"
राम ने कहा, "दोनों शवों को रविवार की सुबह पत्थरों के बीच से बरामद किया गया। चेहरे पर ठोस प्रहार से उनकी हत्या की गई है।"
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। अभी इस बात की तफ्तीश की जानी बाकी है कि इनकी हत्या क्यों की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications