दिल्ली में कार से युवक का शव बरामद
पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान निर्माण एजेंट के तौर पर काम करने वाले सतीश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार कुमार की मौत कम से कम 36 घंटे पहले हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक की मौत के कारणों को तलाशने के लिए कुमार के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
कुमार रोहिणी का निवासी था और उसके परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय एक बेटी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications