विजयन पर कसा सीबीआई का शिकंजा (लीड-1)
माकपा ने इस बीच कहा है कि वह इस लड़ाई को राजनीतिक और कानूनी दोनों रूपों से लड़ेगी।
सीबीआई के एक सूत्र ने आईएएनएस को रविवार को बताया, "राज्यपाल ने सीबीआई को विजयन के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।"
विजयन पर आरोप है कि वर्ष 1997 में राज्य के ऊर्जा मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने दो ऊर्जा संयंत्रों के जीर्णोद्धार के लिए कनाडियाई कंपनी एसएनसी लेवलीन को ठेका देने के मामले में अनियमितता बरती थी।
माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य एम. के. पंधे ने नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारी पार्टी ने पहले ही तय किया है कि वह मामले का राजनीतिक और कानूनी दोनों तरीकों से मुकाबला करेगी।"
उन्होंने कहा, "18 जून को पोलित ब्यूरो की बैठक है। इसमें हम विस्तार से चर्चा करेंगे।"
माकपा के इतिहास में यह पहला मौका है जब उसकी पोलित ब्यूरो के किसी सदस्य के खिलाफ करोड़ो रुपये के घोटाले का आरोप लगा है और उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की तैयारी चल रही है।
इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता ओमन चांडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने राज्यपाल के इस फैसले का स्वागत किया है। चांडी ने कहा, "आखिरकार न्याय हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications