ओबामा का दौरा समाप्त, पेरिस से वाशिंगटन रवाना
इस दौरे में उन्होंने मिस्र की राजधानी काहिरा के विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक भाषण देने के अलावा जर्मनी के बुशेनवाल्ड स्थित नाजी यातना केंद्र का दौरा किया और नरमडी तट पर डी-डे की 65वीं सालगिरह के मौके पर हुए समारोह में हिस्सा लिया।
ओबामा ने दौरे का अंतिम समय अपनी पत्नी मिशेल और दोनों पुत्रियों मालिया और साशा के साथ पेरिस का भ्रमण करके बिताया।
रविवार सुबह ओबामा पेरिस के सबसे प्रसिद्ध आधुनिक कला संग्रहालय सेंटर पोम्पीडोयु को भी देखने पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications