असम में अगप-भाजपा मिलकर कांग्रेस को टक्कर देगी
अगप के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा, "कांग्रेस के खिलाफ हमने और भाजपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आगे की रणनीति बनाने के लिए आगामी 10 जून को पार्टी की स्थायी समिति, 14 जून को कार्यपरिषद और 22 जून को सभी वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी।"
प्रवक्ता ने कहा कि इन बैठकों में पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा भी की जाएगी।
भाजपा और अगप के कार्यकर्ता भी साथ मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, "दोनों दल मिलकर और आपसी समझौते से ही प्रदेश में कांग्रेस का सफाया कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications