ब्राउन की जबान फिसली, कहा 'ओबामा तट'
शनिवार को द्वितीय विश्व युद्ध में भाग ले चुके सैनिकों, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित दुनिया भर के नेताओं की उपस्थिति में ब्राउन ने कहा कि ओबामा तट पर अपनी जान देने वाले अमेरिकी सैनिकों को शानदार वीरता के लिए श्रद्धांजलि देने अब हमारे साथ राष्ट्रपति ओबामा शामिल हो रहे हैं।
जर्मनी पर हमले के लिए डी-डे के दिन इस तट पर मित्र सेना के हजारों सैनिकों की मौत हुई थी। इस तट का नाम अमेरिका के नेब्रास्का राज्य के सबसे बड़े शहर के नाम पर ओहामा तट रखा गया था।
यद्यपि ओबामा ने इसे नहीं सुनने का दिखावा किया और श्रोताओं में काफी कम प्रतिक्रिया हुई लेकिन ब्लागरों का मानना है कि यह एक और भूल है जिसके कारण ब्राउन को इस्तीफा देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications