पाकिस्तान में अब तक 1300 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 7 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तालिबान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान में अब तक 1305 आतंकवादियों को मार गिराया है जिसमें 40 आत्मघाती हमलावर शामिल हैं।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक अतहर अब्बास ने कहा कि अप्रैल में राहे-ए-रस्त अभियान शुरू किए जाने के बाद से अब तक 120 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब्बास ने कहा कि अब तक 1300 से अधिक तालिबानी आतंकवादियों का सफाया किया जा चुका है जिसमें 40 आत्मघाती हमलावर भी मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में सेना के 306 जवान घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान में सेना को सफलता मिली है लेकिन अभी तालिबान के नेता मौलाना सूफी मोहम्मद की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास अमेरिका की तरह ड्रोन जैसी प्रौद्योगिकी नहीं है जिससे निचले इलाकों में कार्रवाई में समस्या आ रही है।

अब्बास ने कहा कि 60 ऐसे आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है जो छिपकर राहत शिविरों में विस्थापित लोगों के साथ रह रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना ने अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति का काम स्थानीय प्रशासन का है। इस मामले में सेना की भूमिका सीमित होती है। लेकिन सेना तब तक क्षेत्र में रहेगी जब तक कि प्रशासन पूरा नियंत्रण हासिल नहीं कर लेता।

उन्होंने कहा कि राहत कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए नागरिक प्रशासन में कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा रही है।

अब्बास ने कहा कि सेना के साथ संघर्ष में सऊदी अरब, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान के विदेशी आतंकवादी भी तालिबान का साथ दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+