तालिबान आतंकियों के खिलाफ उठ खड़े हुए ग्रामीण
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ग्रामीणों की यह सेना दूरवर्ती हयागई गांव में सक्रिय हुई है। इसी गांव में शुक्रवार को अपराह्न् की नमाज शुरू होने के कुछ मिनट पहले एक मस्जिद पर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई थी।
समाचार पत्र द न्यूज ने खबर दी है कि हयागई के सशस्त्र ग्रामीणों ने मस्जिद पर किए गए हमले का बदला लेने के लिए पास के डूग डारा में तालिबान के कब्जे वाले छह गांवों पर धावा बोल दिया।
द न्यूज ने अज्ञात स्थानीय नागरिक के हवाले से लिखा है कि यद्यपि मरने वालों की सही संख्या के बारे में जानकारी फिलहाल नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ग्रामीणों ने छह आतंकियों को मार गिराया है।
टेलीविजन चैनल आज ने हमले में मरने वालों की संख्या 11 बताई है। चैनल ने यह भी कहा है कि ग्रामीणों के इस हमले को सुरक्षा बलों का समर्थन प्राप्त था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications