फैक्टरी में आग से 1 की मौत, 12 घायल
पुलिस के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के ओखला फेस 2 में स्थित एक रंग बनाने वाली फैक्टरी में रात दो बजे एक ब्वायलर फटने से आग लग गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया है। उनमें से एक व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृत व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।"
अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल की 23 गाड़ियां लगाई गईं हैं।
अधिकारी ने कहा, "आग नियंत्रण में है और उसे पूरी तरह बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फैक्टरी आग से जल कर पूरी तरह खाक हो गई। फैक्टरी से निकलने वाली लपटें आसपास की इमारतों में पहुंच रही हैं। इससे भारी नुकसान का खतरा बना हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications